फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   double murder case video in sambhal

दोहरा हत्याकांडः मारकर दिखा गोली.. ठांय- ठांय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
double murder case video in sambhal
चंदौसी के गांव फतेहपुर शमशोई में डबल मर्डर के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। छोटेलाल डबल मर्डर में दोनों पक्षों में खूब कहा सुनी हुई। घटना की वायरल हुई वीडियो में मृतक छोटे लाल आरोपी जितेंद्र से बोले: बात सुनकर, मारकर दिखा गोली.. (गंदी गाली दी)। इसके बाद आरोपी जितेंद्र व शर्मेंद्र वापस लौटे और सीधे गोली मार दी।
विज्ञापन

बहजोई के गांव फतेहपुर शमसोई में हुई घटना वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर सड़क निर्माण को मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य चल रहा है। आरोपी जितेंद्र व उसके बेटे शर्मेंद्र के हाथ में लाइसेंसी रायफल है। दो मिनट 37 सेकेंड का वीडियो है। वीडियो की शुरूआत में अन्य व्यक्ति बोला: जितेंद्र मान जा मेरी बात मान जा।
विज्ञापन

छोटेलाल दिवाकर बोले: चला रायफल चला, चला रायफल चला। शर्मेंद्र- मार गेरेंगे। अन्य व्यक्ति: खेतों से मिट्टी डालने को मना करा दिया है।
शर्मेद्र: फिर क्या बात रह गई। हमें मिट्टी से एतराज नहीं है। सबके खेतों से डालोगे, तो हमारे में से भी डाल लेना। हम मना नहीं कर रहे डालने को। छोटेलाल: चला रायफल चला। दिखा गोली कितनी है। मार, मार।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी हवा में रायफल उठा लेते हैं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मचती है, कुछ बीच लोग बीच बचाव करा देते हैैं। शर्मेंद्र- कुछ असभ्य शब्द बोलते हुए।
अन्य व्यक्ति: (जितेंद्र को) तुम तो बहुत समझदार आदमी हो, तुम तो बहुत बेकार आदमी निकले। कुछ लोग बीच बचाव कराते हैं। आरोपी जितेंद्र व शर्मेंद्र वापस जाने लगते है।
दस- बारह कदम की दूरी पर पहुंचने के बाद मृतक छोटेलाल जितेंद्र को गोली मारने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। बोले, अरे यहां आ यहां। अरे बात सुन, अरे बात सुन। तो मार दे गोली, ना गोली मार दे।.... छोटेलाल गंदी गाली देते हैं। इस दौरान उनके पीछे खड़े अन्य लोगों की आवाज- गाली क्यों दे रहे हो भइया यार। गाली से क्या मतलब है। छोटेलाल की आवाज: रायफल लाया है, खेत में कोई गोली थोड़ी पड़ी है।

गाली की बात सुनकर जितेंद्र और शर्मेंद्र वापस लौट आते हैं और रायफल तान देते हैं। इसके बाद छोटेलाल फिर चुनौती देते है: मार, मार ले गोली मार।..... ठांय (गोली की आवाज)। आरोपी जितेंद्र सपा नेता छोटेलाल के गोली मार देते हैं।..... ठांय (दूसरा आरोपी शर्मेंद्र सुनील को गोली मार देता है)। अन्य लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है और वीडियो बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed