{"_id":"614ede338ebc3efdaa70d112","slug":"domestic-helper-stabbs-his-owner-to-death-as-he-scolds-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: डांट से नाराज नौकर ने मालिक पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: डांट से नाराज नौकर ने मालिक पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत
Sat, 25 Sep 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:00 PM IST
सार
सतुपुरा गांव निवासी अमित त्यागी(28) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में रह रहे नौकर को किसी बात पर डांट दिया। गुस्साए नौकर ने अमित के सीने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में किसी बात को लेकर नौकर को डांटना एक मालिक को भारी पड़ गया। गुस्साए नौकर ने मालिक के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। उपचार के दौरान मालिक की मौत हो गई। फिलहाल नौकर पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
सतुपुरा गांव निवासी अमित त्यागी(28) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में रह रहे नौकर को किसी बात पर डांट दिया। गुस्साए नौकर ने अमित के सीने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसमें अमित त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत देखने पर अमित को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान ही अमित ने नौकर द्वारा हमले करने की बात परिजनों को बताई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि नौकर मानसिक रूप से कमजोर है, जो कई वर्षों से अमित त्यागी के घर पर रहता है। असमोली थाने के प्रभारी डीके शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम हुआ है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।