{"_id":"69b467f904f3bc51360d9328","slug":"domestic-gas-was-found-being-used-in-sweet-shops-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133116-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मिठाई की दुकानों पर होता मिला घरेलू गैस का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मिठाई की दुकानों पर होता मिला घरेलू गैस का उपयोग
विज्ञापन
संभल। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से घरेलू और व्यावसायिक गैस की किल्लत के बीच दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मिठाई की कई दुकानों पर छापा मारा। इसमें 11 घरेलू और एक कामर्शियल सिलिंडर को जब्त किए गए। इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई होनी है।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार और पूर्ति निरीक्षक अंकित अवस्थी को लेकर मिठाई की दुकानों पर छापे मारने शुरू किए। चौधरी सराय में अब्दुल जब्बार स्वीट्स पर छापेमारी में तीन घरेलू सिलिंडर बरामद हुए। एकता चौकी नखासा के पास फिजा स्वीट्स से दो घरेलू सिलिंडर, पक्का बाग चौराहे के पास फरमान स्वीट्स से एक घरेलू, 24 कैरेट रेस्टोरेंट चौधरी सराय से तीन खाली घरेलू और एक खाली व्यावसायिक सिलिंडर, बाबा स्वीट्स एजेंटी चौराहे से दो घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद