फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctors missing from OPD of district hospital, patients returned without treatment

जिला अस्पताल की ओपीडी से गायब रहे डॉक्टर, बिना इलाज कराए ही घर लौटे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors missing from OPD of district hospital, patients returned without treatment
संभल। जिला अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी देने में डॉक्टर कोताही बरत रहे हैं। आए दिन डॉक्टर ओपीडी से नदारद रहते हैं। सोमवार को अस्पताल में मरीज भारी संख्या में पहुंचे, लेकिन ओपीडी कक्ष खाली रहे। डॉक्टरों के न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना इलाज के ही मरीजों को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल में मरीज पहुंचना शुरू हो गए। ओपीडी में 542 मरीजों के पर्चे बने, लेकिन जब मरीज ओपीडी में पहुंचे तो कक्ष खाली थे। मरीजों को डॉक्टरों के लिए अस्पताल में भटकना पड़ा। कुछ समय ओपीडी में खड़े रहने के बाद मरीज डॉक्टरों का इंतजार देखते हुए ओपीडी कक्ष के बाहर नीचे फर्श पर बैठ गए, लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए तो मरीजों को बिना इलाज कराए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद भी जिला अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ओपीडी में ड्यूटी देने से डॉक्टर कतरा रहे हैं। इस समय ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। रूकनुद्दीन सराय निवासी अर्शी ने बताया कि बुखार है। सुबह 11 बजे से ओपीडी कक्ष के बाहर बैठे हुए डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं, लेकिन डेढ़ बजे तक डॉक्टर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जोगीपुरा निवासी फात्मा ने बताया कि शरीर में दर्द की परेशानी है। सुबह 9 बजे आईं थीं। इंतजार करते हुए थक गए। शहजादी सराय निवासी रामवती ने बताया कि जाड़ा बुखार की शिकायत है, लेकिन डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं मिले तो डॉक्टरों को देखने के लिए अस्पताल में इधर-उधर के चक्कर लगाकर थक गए। सुबह 11 बजे के आए हुए हैं और डेढ़ बज गया है। अब बिना इलाज के ही घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed