फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctor dies in a road accident, accident happened while returning home from duty

Sambhal News: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, ड्यूटी कर घर लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Doctor dies in a road accident, accident happened while returning home from duty
संभल।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार गांव असमोली निवासी डॉ. इरफान (40) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही इनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए।मृतक के भतीजे सलमान ने बताया कि उनके चाचा संभल के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। लौटते समय गांव नाहरठेर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया कि परिवार में पत्नी शहनाज के अलावा तीन बेटे हैं। पिछले ढाई वर्ष से संभल के अस्पताल में नौकरी कर रहे थे। बाइक से ही ड्यूटी पर जाते थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। तहरीर परिवार की ओर से दी नहीं गई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
ऑटो ने बाइक सवारों को टक्कर मारा
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में बिलारी मार्ग पर ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गांव रहटोल निवासी अवधेश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
विज्ञापन

घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हजरतनगर गढ़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें अवधेश की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article