फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctor accused of raping nurse, victim not coming to record statement

Sambhal News: डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म का लगा आरोप बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच रही पीड़िता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of raping nurse, victim not coming to record statement
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में स्थित बिस्मिल्लाह अस्पताल के संचालक व डॉक्टर जैद पर अस्पताल में नर्स रह चुकी युवती ने दुष्कर्म का मामला संभल कोतवाली में दर्ज कराया है। आरोपी डॉक्टर पर कई शहरों में ले जाकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप है। यह मामला 20 मार्च को दर्ज किया गया था लेकिन अभी तक पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पीड़िता का कहना है कि वह घरेलू काम में व्यस्त थी, इसके चलते बयान दर्ज नहीं करा सकी हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में सांसद से कोई रिश्तेदारी नहीं है। इसकी जानकारी सांसद ने खुद दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दिसंबर 2022 को बिस्मिल्लाह अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने के लिए आई थी। नर्स का आरोप है कि दीपा सराय निवासी डॉक्टर उस पर बुरी नजर रखता था। 15 दिसंबर 2022 को तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर जैद ने कमरे में पहुंचकर दवाई दी और चला गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन डॉक्टर ने अश्लील फोटो दिखाए ओ ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत पर नौकरी से भी निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अगस्त 2024 तक डॉक्टर ने लगातार शोषण किया और अलग-अलग शहरों में ले गया। इस दौरान गर्भपात भी कराया। इसके बाद पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी थी। जब डॉक्टर के पिता से शिकायत की तो डॉक्टर के पिता ने पीड़िता और उसकी मां को गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से जांच जारी रहै। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। जल्द ही इस मामले में तथ्यात्मक कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed