{"_id":"57b768654f1c1ba2506ed383","slug":"dobara-janchi-gyi-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा जंची कापी तो अरिंजय बने जिले के थर्ड टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा जंची कापी तो अरिंजय बने जिले के थर्ड टापर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें न्यायालय के आदेश पर परिषद ने विशेषज्ञों से उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया तो सात अंकों का इजाफा हुआ। इससे अब वह जिले में टापटेन सूची के तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट 15 मई को एक साथ घोषित किया था। इंटरमीडिएट परीक्षाफल में चंदौसी के राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र अरिंजय मणि उपाध्याय जिले की टॉपटेन सूची में 91.4 फीसदी अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा था।
लेकिन, अरिंजय को इससे संतोष नहीं हुआ और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को हाईकोर्ट इलाहाबाद में चुनौती दी। हाईकोर्ट के आदेश पर परिषद ने विशेषज्ञों की टीम से उसकी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया तो अंग्रेजी के प्रथम प्रश्न पत्र में दो तथा द्वितीय प्रश्न पत्र में पांच कुल सात अंकों का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद उसके अंक 500 में 464 यानी परीक्षाफल 92.80 फीसदी हो गया। इसके बाद वह जिले की टॉपटेन सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।