फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Do not teach children in any condition in dilapidated buildings: DM

जर्जर भवनों में किसी भी हाल में न पढ़ाएं बच्चों को : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Do not teach children in any condition in dilapidated buildings: DM
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष बंसल ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक करते हुए कहा कि बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी देते हुए गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पढ़ाएं। साथ ही आधारभूत वस्तुओं व उपकरणों व उपकरणों की जानकारी भी दी जाए। स्कूलों के संचालन को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण आधा समय कराया जाए। कायाकल्प के तहत स्कूलों के कक्षा-कक्षों व शौचालयों में टाइल्स लगवाने के कार्य में प्रगति लाई जाए। डीएम ने कहा कि स्कूलों में ग्रीन बोर्ड लगाए जाएं। डीपीआरओ से कहा कि ग्राम पंचायतों की निधि में धनराशि को लेकर दफ्तर में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बीएसए से स्कूलों में किताबों का शत-प्रतिशत वितरण कराए जाने को कहा। एसएमसी में ग्रामप्रधान व ग्रामप्रधान के रिश्तेदार को सदस्य न बनाया जाए। डीबीटी के कार्य में तेजी लाई जाए। गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूलों में सुबह 9 बजे बच्चों की हाजिरी प्रत्येक दशा में लगाई जाए। आगामी 28 अक्तूबर 2022 को होने वाले निरीक्षण के दौरान बच्चों की हाजिरी कम मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय है। साफ-सफाई के लिए स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि श्रमदान करते हुए बच्चे व अध्यापक संयुक्त रूप से अपने स्कूल की साफ-सफाई करें। व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर प्रत्येक अध्यापक को उससे जोड़ा जाए। सीडीओ से कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूल में हाजिरी न लगाने वाले अध्यापक को प्रत्येक दशा में निलंबित किया जाए। घोषित किए गए जर्जर भवनों में बच्चों को न पढ़ाया जाए। सीडीओ कमलेश सचान व पीडी रमेश चंद समेत बीएसए चंद्रशेखर, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व डीएसटीओ रत्नेश कुमार तथा सभी बीईओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed