फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Do not give more priority to phone calls from unknown numbers: CO

किसी भी अंजान नंबर की फोन कॉल को न दें अधिक तरजीह : सीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do not give more priority to phone calls from unknown numbers: CO
बहजोई। किसी भी अंजान नंबर की फोन कॉल को अधिक तरजीह न दें। हो सकता है कि कोई उस कॉल के माध्यम से आपको ठगी का शिकार बनाना चाहता है। यह बात सीओ बहजोई दीपक कुमार तिवारी ने कही। वह बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराए गए थाना भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता की देखरेख में थाना परिसर में पहुंचे बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 11 व 12 छात्रों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि अधिकतर सभी लोग अपने पास मोबाइल रखते हैं। ऐसे में मोबाइल की अच्छाई पर ध्यान दें, बुराई पर नहीं। वहीं छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से अपने मन में उठ रहे सवालों के उत्तर जानें।
विज्ञापन


इस बीच प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल की ओर से छात्रों को कोई भी समस्या आने पर थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारी के सामने अपनी परेशानी रखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने की जानकारी उपलब्ध कराई। बाद में रिपोर्ट दर्ज व विवेचना आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद थाना की दूसरी शाखाओं की जानकारी देते हुए प्रभारी इंस्पेक्टर ने छात्रों से यातायात के नियम साझा करते हुए पालन करने की बात कही। कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिम्मत न हारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी छोटी या बड़ी समस्या को अपने बड़ों व जानकारों को बताएं। इससे समय रहते सही हल मिल सकता है। थाना भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में राम नारायन निगम समेत जितेंद्र कुमार व आनंदपाल तथा करीब 50 छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed