फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM stopped salary of Executive Engineer of Pax Paid for negligence in construction work

डीएम ने निर्माण कार्य में लापरवाही पर पैक्स पेड के अधिशासी अभियंता का रोका वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM stopped salary of Executive Engineer of Pax Paid for negligence in construction work
ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह शुक्रवार को नगर संभल में ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर रहे थे। इस बीच डीएम ने निर्माण कार्य की हकीकत जानते हुए स्टाफ से बातचीत करते हुए अभिलेख भी देखे। इस बीच निर्माण कार्य में लापरवाही व निर्देशों का पालन न करने को लेकर पैक्स पेड के अधिशासी अभियंता का वेतन भी रोका।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले ईवीएम व वीवी पैट के रख-रखाव का रजिस्टर देखा और जानकारी ली। इसके बाद वेयर हाउस के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं पहले किए गए निरीक्षण में दिए गए निर्देशों को लेकर ढिलाई बरतने पर डीएम ने संबंधित स्टाफ से नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश समेत निर्माण कार्य को जल्द व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने को कहा। वहीं निरीक्षण में डीएम को भवन के खिड़की व दरवाजे आदि गुणवत्ता खराब मिली। इस पर डीएम ने खिड़की व दरवाजे बदलकर लगाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि परिसर में भर रहे बारिश के पानी की निकासी आदि का भी बेहतर इंतजाम किया जाए। परिसर में साफ-सफाई रखी जाए। डीएम ने अधिशासी अभियंता आरईडी व एई डीआरडीए की टीम गठित कर भवन के निर्माण कार्य की गुण्वत्ता की जांच करआख्या उपलब्ध कराने को भी कहा। इस बीच एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी समेत अधिशासी अभियंता व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed