{"_id":"5ea9bf3d8ebc3e90a24a6375","slug":"dm-speak-on-food-problem-in-sambhal-sambhal-news-mbd3476417151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के वितरण में धांधली हुई तो अधिकारियों की भी होगी जबावदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के वितरण में धांधली हुई तो अधिकारियों की भी होगी जबावदेही
विज्ञापन
संभल। इतनी सख्ती के बावजूद राशन की घटतौली और वितरण में धांधली की शिकायत का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्य विकास अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को धांधली रोकने और पात्र व्यक्तियों को पूरा लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार जिले में जिनके राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन का वितरण कराया जाना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड स्तर और नगर क्षेत्र में निकाय स्तर से सूची बनवाकर तहसील प्रशासन के द्वारा राशन का वितरण कराया जाना है। कोटेदार जो राशन का वितरण कर रहे हैं उनकी शिकायतें अभी भी आ रहीं हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
वरिष्ठ अधिकारियों की भी इसमें जिम्मेदारी तय की जा रही है। साथ ही जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड स्तर पर सत्यापन के बाद इसके आवेदन जमा होंगे। जबकि नगर क्षेत्र में नगर पंचायत और नगर पालिका के कार्यालयों में आवेदन जमा होंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मुख्य विकास अधिकारी को हर रोज की प्रगति जानने के निर्देश दिए गए हैं।