{"_id":"605f91eb8ebc3e59096274ca","slug":"dm-meeting-with-education-department-chandausi-news-mbd3844992152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के जर्जर कक्षों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई धीमी होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के जर्जर कक्षों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई धीमी होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। जिलाधिकारी ने जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत टाइलीकरण व स्वच्छ पेयजल कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कहा है कि माह अप्रैल में दोनों ही कार्य पूरे करा लिए जाएं। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि विद्यालयों में विद्युत संयोजन पर भी जोर दिया जाए। विद्यालय खुलने पर विद्यालय समेत आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जिले के परिषदीय विद्यालयों में जर्जर कक्षों (भवनों) का ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जर्जर कक्षों के ध्वस्तीकरण को लेकर कार्यदायी संस्थाओं में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बावजूद इसके अभी तक कक्षों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की प्रगति बहुत धीमी है। सभी जर्जर कक्षों को चिह्नित करते हुए 10 दिन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, डीआईओएस मनोज कुमार आर्य, पीडी रमेश चंद्र, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, एएओ यूपी सिंह तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक शामिल रहे।