{"_id":"6347132950dc2c41620bc783","slug":"dm-knows-the-condition-of-people-ruined-by-rain-sambhal-news-mbd4441697163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बर्बाद लोगों का डीएम ने जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बर्बाद लोगों का डीएम ने जाना हाल
विज्ञापन
रामपुर उर्फ यारपुर गांव का बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। गांव में बारिश से मकान और फसलों का जो नुकसान हुआ उसको देखा और पीड़ित परिवारों से मकान के जर्जर हिस्से में न रहने की बात कही। साथ ही मुआवजा दिए जाने का आश्वासन भी दिया।
गांव में गंदगी मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई है। ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित नहीं बैठने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पांच दिन हुई बारिश ने आमजनमानस को प्रभावित किया है। मकानों की छत और दीवारें गिरी हैं। ऐसी क्षति का प्रशासन आकलन करा रहा है। इसी क्रम में संभल ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर उर्फ यारपुर में जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। पीड़ित ग्रामीणों के मकानों का निरीक्षण कर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान गांव में पसरी गंदगी और टूटी नालियां देखकर जिलाधि कारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव से पूछा कि पंचायत भवन में बैठते हो या नहीं इस पर ग्राम पंचायत सचिव ने हां तो कह दिया लेकिन बैठते किस दिन हैं? इस पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने नियमित नहीं बैठने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। लेखपाल से गांव की मंगलदल की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी निरीक्षण में मौजूद रहे।