फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM inspected Bahjoi Mandi, took information about the arrival of wheat

Sambhal News: बहजोई मंडी का डीएम ने किया निरीक्षण, गेहूं की आवक के बारे में ली जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Bahjoi Mandi, took information about the arrival of wheat
बहजोई(संभल)। जिलाधिकारी मनीष बंसल व अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने शनिवार को मंडी समिति बहजोई का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कार्य को परखा। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिससे किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने गेहूं की आवक को लेकर जानकारी ली। मूल्य के बारे में किसानों व पल्लेदारों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। मंडी स्थित गेहूं के भंडारण को चेक किया। स्टॉक रजिस्टर को चेक करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि स्टॉक रजिस्टर को चेक किया जाए। इस दौरान यह देखा जाए कि भंडारण में स्टॉक रजिस्टर के अनुसार ही भंडारण किया गया है या नहीं।
विज्ञापन

भंडारण के ऑनलाइन स्टॉक से मिलान कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजयेता सिंह, मंडी सचिव मोहित फौजदार की संयुक्त टीम के रूप में जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed