फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM got services of government hospital in bad shape

डीएम को सरकारी अस्पताल की सेवाएं मिलीं बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM got services of government hospital in bad shape
बहजोई। डीएम को निरीक्षण के दौरान सरकारी अस्पताल की सेवाएं बदहाल मिलीं। इसको लेकर डीएम ने सीएमओ समेत एमओआईसी को सुधार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पौने दस बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां सबसे पहले डीएम ने उपस्थित रजिस्टर देखा। यहां विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके बाद आयुष्मान कार्ड को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों से जानकारी मिली। रोगी कल्याण समिति की धनराशि के उपयोग के बावत भी जानकारी ली। बाद में डीएम ने पैथ लेब में पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां रक्त आदि की जांच के लिए रीजेंट का अभाव मिला। साथ ही कैल्शियम की मशीन डिब्बा बंद मिली। इससे मरीजों की विभिन्न जांचें प्रभावित होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय से व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद ऑप्टो मैट्रिक्स के कक्ष में पहुंचे, तो डीएम को नेत्र परीक्षण संबंधी मशीन खराब मिली। साथ में वृद्घावस्था वार्ड में भी ईसीजी मशीन डिब्बा बंद थी। महिला चिकित्सालय में पहुंचकर भी उपस्थिति रजिस्टर देखा। महिलाओं के प्रसव को लेकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दूसरी जानकारियां लीं। करीब पौन घंटे का निरीक्षण कर डीएम सीएमओ व एमओआईसी को समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार का निर्देश देकर सीएचसी से रवाना हो गए।

बहजोई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सीएचसी में निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिले 10 अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम के मुताबिक गैर हाजिर होने पर 1 चिकित्साधिकारी समेत 1 एक्सरे-टेक्नीशियन, 6 संविदा कर्मचारी तथा 2 आउट सोर्सिंग स्वीपर कम चौकीदार का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed