फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM got angry seeing the arrangement of the municipality, construction works

पालिका की व्यवस्था, निर्माण कार्यों को देख नाराज हुए डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM got angry seeing the arrangement of the municipality, construction works
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी में पहुंचकर डीएम ने निर्माण कार्यों की रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट देख ईओ व अन्य जिम्मेदारों को फटकार लगाई। शहर में पेयजल पाइप लाइन बिछाने के काम और उसकी गुणवत्ता को देखकर बिफर गए। जेई व ठेकेदार को फटकार कर लगाई तथा काम की समयसीमा निर्धारित की। ईओ व कोतवाली इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं होता है तो जलनिगम के जेई व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजे।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम संजीव रंजन तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम के बाद नगर पालिका चंदौसी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने 2019 से 2021 तक के नगर पालिका की निर्माण, राजस्व संबंधी फाइल, जन्ममृत्यु रजिस्टर, अकाउंट रजिस्टर, डोर टू डोर व्यवस्था देखी। काफी संख्या में निर्माण के ऐसे कार्य मिले जो अभी शुरू नहीं हो पाए हैं, कुछ शुरू हुए तो पूरे नहीं हुए। गांधी पार्क में चल रहे अस्थायी पालिका कार्यालय पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ईओ राजकुुमार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही शेष कामों को 31 दिसंबर तक अवश्य शुरू कर दें, ताकि आचार संहिता लगने पर काम शुरू करने का व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके बाद जलनिगम के जेई और ठेकेदार से पेयजल के बिछाई जा रही पाइप लाइन का नक्शा मंगवाकर देखा। पूरे कार्य की जानकारी ली। उनके कार्य की गति, गुणवत्ता, सड़क उखाड़कर मरम्मत न करने के मामले में जेई व ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ईओ के समक्ष ही पेयजल पाइप लाइन के सातों जोन के कार्यों पूर्ति की समयसीमा निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिन में सभी जोन में साइन बोर्ड लगाए जाएं। जिस पर कार्यपूर्ति की समयसीमा, पूरी लागत, शिकायत नंबर अंकित किया जाए। ताकि लोगों को दिक्कत न हो। ईओ राजकुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर को बुलाकर स्पष्ट जलनिगम के कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि समयसीमा में काम पूरा न हो तो ईओ की जिम्मेदारी है कि जेई व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही मुकदमा दर्ज होने पर इंस्पेक्टर सीधे उन्हें जेल भेजे।
सफाई निरीक्षकों ने डीएम से अपने दायित्व दिलाने की मांग की
नगर पालिका चंदौसी के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व प्रियंका सिंह ने डीएम से शिकायत की है कि उन्हें पालिका में उनके दायित्व नहीं दिए गए हैं। लिपिकों को उनकी जिम्मेदारी गई है। शहर के लोग उनसे शिकायत करते हैं। डीएम ने मामले में ईओ को निर्देश दिए है कि सफाई निरीक्षकों को उनकी जिम्मेदारी दी जाए।

नगर पालिका चंदौसी में निरीक्षण किया गया है। अधूरे निर्माण कार्यों को 31 दिसंबर 2021 तक पूरा करने व शेष कार्यों को शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ईओ को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। जलनिगम के कार्य की समयसीमा निर्धारित की गई है। समय से काम पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव रंजन, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed