फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dm appointed enquiry officer against developement work

विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने जांच को नामित किए अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
dm appointed enquiry officer against developement work
बहजोई। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने की ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए अधिकारी नामित किए हैं। मामला विकासखंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत कैल का है।
विज्ञापन

बीते दिनों विकासखंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत कैल निवासी कई ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2021 तक ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत में बिना विकास कार्य कराए ही फर्जी कूटरचित दस्तावेज व बिल वाउचर बनाकर ग्राम निधि व अन्य निधि से सरकारी धनराशि निकालकर दुरुपयोग किया गया है। इसके अलावा मस्टर रॉल में भी धांधली कर धनराशि का आहरण किया गया है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी मानक व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नहीं किया गया है। वर्तमान में भी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। पूरे मामले में डीएम की ओर से जांच के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों अधिकारियों को जांच कर आख्या उपलब्ध कराए जाने के लिए एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed