फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divyang accessible toilets will be made for disabled children in schools

परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेंगे दिव्यांग सुलभ शौचालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Divyang accessible toilets will be made for disabled children in schools
बहजोई। अब जिले के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक सुलभ शौचालय की लागत 95 हजार रुपए आएगी। इसमें छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग यूरिनल बनाए जाएंगे। साथ ही प्लेटफार्म व कमोड के साथ-साथ दीवार पर एक हैंडिल भी लगेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला समंवयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि शौचालय आदि के लिए दिव्यांग बच्चों को मुश्किल न हो, इसके लिए शासन की ओर से पहल की गई है और परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग सुलभ शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रत्येक विकासखंड में 15-15 ऐसे परिषदीय विद्यालयों को लिया जाएगा, जिनमें कि दिव्यांग बच्चों की संख्या अधिक होगी। बाद में जिले भर के सभी परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालय का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि 95 हजार रुपए लागत वाले इस दिव्यांग सुलभ शौचालय में दिव्यांग बच्चों के लिए करीब 12 फुट लंबी व 1 फुट ऊंची रेंप बनेगी। इसके अलावा एक प्लेटफार्म व बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग यूरिनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed