फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divorcee gang-raped by three including husband, report filed after 69 days

Sambhal News: तलाकशुदा से पति समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 69 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Divorcee gang-raped by three including husband, report filed after 69 days
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में तलाक पीड़िता के साथ उसके पति ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता कार्रवाई के लिए 69 दिन थाना से लेकर कई अफसरों की चौखट पर पहुंची लेकिन बुधवार को डीआईजी के आदेश पर नखासा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। अब पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का निकाह 25 नवंबर 2019 को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 02 दिसंबर 2020 को दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि 22 मई 2023 को उसका पति, मौसेरा देवर व पति का बहनोई रात्रि करीब 10.30 बजे उसके घर पहुंचे। घर पर पीड़िता का भाई नहीं था। तीनों व्यक्तियों ने गेट खटखटाया। जैसे ही पीड़िता ने गेट खोला तो तीनाें ने तमंचा तान दिया और कमरे में ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों लोग सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़ भाग गए। होश मेें आने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया। उसकी मां और मोहल्ले के लोग पहुंचे। पीड़िता ने 23 मई को थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने उसे टरकाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता कार्रवाई के लिए सीओ ऑफिस से लेकर एसपी तक की चौखट पर पहुंची लेकिन 69 दिन बाद डीआईजी से न्याय मिला। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पति गौहर, भूरा, अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed