फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   district hospital pahunche 500 mariz

बदलते मौसम की मार ः जिला अस्पताल में पहुंचे 500 मरीज

Thu, 23 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 23 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
district hospital pahunche 500 mariz
mp hospitals
बदले मौसम में बेहद सतर्क होने की जरूरत है। अगर सावधानी नहीं बरती तो बुखार और खांसी से जकड़ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हालात बयां कर रहे हैं। जिला अस्पताल में ही रोजाना 500 से 600 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुधवार को भी बुखार से पीड़ित 250 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे जबकि खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या लगभग 150 रही। लगभग 100 मरीज खांसी से पीड़ित रहे। 
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन होने के बाद से रोगों ने भी लोगों को बुरी तरह जकड़ना शुरू कर दिया है। हालात ये हैं कि हरेक घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार, खांसी या खुजली से पीड़ित हैं। इसकी वजह लोगों के सतर्क नहीं होना भी है। जिसके चलते रोगों से पीड़ितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भी एकाद दिन को छोड़ दें तो 500 या इससे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंचे सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर खुजली तो   तीसरे स्थान पर खांसी से पीड़ित मरीज थे। ओपीडी में सुबह से दोपहर तक मरीजों की भीड़ लगी रही। पंजीकरण कक्ष, डाक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र से मरीजों की संख्या कम नहीं हुई। तैनात डाक्टरों को भी फुर्सत नहीं मिली। डाक्टरों ने  मरीजों को दवा के साथ ही सलाह दी। कहा कि सावधानी बरतने से ही रोगों से दूर होने के साथ ही निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed