फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   district headquarter will built in bahjoi of sambhal

जिला मुख्यालय बहजोई में बनाए जाने के लिए जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
district headquarter will built in bahjoi of sambhal
संभल। राज्य सरकार ने 28 सितंबर 2011 को गुन्नौर, संभल और चंदौसी तहसील को मिलाकर संभल जिले का सृजन किया गया था। जिले का स्थायी मुख्यालय अभी तक नहीं बन सका है। अस्थायी मुख्यालय बहजोई के ब्लाक परिसर में संचालित है। अब बहजोई के करीब स्थित दो गांवों की जमीन में स्थायी जिला मुख्यालय बनाया जाना है। दोनों गांवों के उन रकबों को चिह्नित किया जा चुका है जिनमें मुख्यालय बनना है। रकबों की सूची और सर्किल रेट का आंकलन प्रशासन कर चुका है। सर्किल रेट से चार गुना भुगतान करके जमीन अधिग्रहीत करने में कितना खर्च आएगा इसका भी आंकलन हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन आनंदपुर और फत्तेपुरशरीफनगर में जमीन खरीद कर जिला मुख्यालय बनाएगा। राज्य की योगी सरकार ने बहजोई में जिला मुख्यालय बनाए जाने की अधिसूचना पिछले दिनों जारी की थी। अब जमीन अधिग्रहण की तैयारी में बुधवार को अधिग्रहण कमेटी के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला मुख्यालय की भूमि क्रय करने के लिए अब तक की प्रक्रिया की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने चंदौसी के तहसीलदार जो भूमि अधिग्रहण के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य सचिव हैं को जमीन क्रय करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार अब लेखपालों के माध्यम से जमीनों को क्रय करने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि बहजोई में जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट एक मॉडल कलक्ट्रेट के रूप में बनवाया जाएगा। बैठक में वन विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अपनी आख्या प्रस्तुत करें। जल निगम को अधिग्रहीत की जाने वाली जमीनों पर बोरिंग संबंधी परिसंपत्तियों की मौके पर जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय की क्रय का भूमिका बारीकी से निरीक्षण किया जाए। जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी लव कुश कुमार त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, सब रजिस्टार, संबंधित लेखपाल, कानूनगो एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय के लिए 46 करोड़ 66 लाख से खरीदी जाएगी जमीन
संभल। जिला मुख्यालय के लिए बहजोई के करीबी गांव फत्तेपुरशरीफनगर में बनाया जाना तय किया गया है। कहां कलक्ट्रेट बनेगा और कहां पर जिलाधिकारी बैठेंगे। इसके लिए जमीनों के गाटा संख्या चिह्नित किए जा चुके हैं। मुख्यालय के लिए 46 करोड़ 66 लाख रुपये से जमीन खरीदी जाएगी। यह अनुमानित आंकलन है। इसके लिए हिसाब से प्रशासन ने तैयारी की है। जिन किसानों की जमीन ली जानी है उनके नाम की सूची बन गई है।

अपर जिलाधिकारी समेत 14 अधिकारी-कर्मचारी जमीन अधिग्रहण कमेटी में शामिल
संभल। जमीन अधिग्रहण के लिए बनाई गई कमेटी में अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी समेत 14 अधिकारी शामिल हैं। सहायक महानिरीक्षक निबंधन, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी चंदौसी, तहसीलदार चंदौसी, डिप्टी कलक्टर जिला मुख्यालय, उप निबंधक चंदौसी, नायब तहसीलदार चंदौसी, अधिशासी अभियंता जलनिगम, जिला बंदोबस्त अधिकारी, प्रभागीय निदेशक वन, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, एलआरओ और एलआरसी को भी अधिग्रहण के लिए बनी कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed