{"_id":"648c0b06534841c926051fcf","slug":"distressed-by-molestation-the-girl-hanged-herself-to-death-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान, आरोपी के परिजनों के तानों से टूट गई थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान, आरोपी के परिजनों के तानों से टूट गई थी पीड़िता
Fri, 16 Jun 2023 12:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:41 PM IST
सार
मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी बुधवार की सुबह करीब दस बजे कूड़ा फेंकने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद जब आरोपी के परिजनों इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने किशोरी को ही गलत बताया, उसके चालचलन पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान होकर मजदूर की 16 वर्षीय बेटी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोपी के परिजनों द्वारा किशोरी को ही गलत बताए जाने से टूटकर वह आत्मघाती कदम उटाने के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी बुधवार की सुबह करीब दस बजे कूड़ा फेंकने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी ने घर आकर जानकारी दी तो वह आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत करने गए। इस पर आरोपी युवक के परिजनों ने उनकी बेटी को ही गलत बता दिया। अपने बेटे का चालचलन सही होने का दावा किया। यह जानकारी बेटी तक पहुंची तो वह बिना किसी से बोले घर की दूसरी मंजिल पर पहुंची और फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन
पीछे-पीछे छत पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से उतारा और गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी को बीमार बताकर किया भर्ती
बृहस्पतिवार को जैसे ही किशोरी के दम तोड़ने का पता चला तो आरोपी युवक के परिजनों ने बेटे के बीमार होने की बात कही। पुलिस को बताया कि बेटे को बीमार स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया है।