फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute over drinking alcohol in Holi killed by crushed with a brick

चंदौसी: होली में शराब पीने पर हुआ विवाद, दोस्त ही बना जान का दुश्मन, ईंट से कूचकर की हत्या

Fri, 18 Mar 2022 08:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 08:39 PM IST
सार

मामले को लेकर एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। ईट से वार कर के युवक की हत्या की गई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Dispute over drinking alcohol in Holi killed by crushed with a brick
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहडे वाले ताल पर मंदिर के निकट शुक्रवार की दोपहर बाद शराब पीने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे संप्रदाय का है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला कचहरी वाला बाग निवासी सनी (32) शुक्रवार को घर से होली खेलने के लिए निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे बहड़े वाले ताल पर मंदिर के निकट दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान आपस में विवाद हो गया। आरोपी ने सनी के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला नोनवाला निवासी शहरोज उर्फ छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे संप्रदाय का है। इसको लेकर परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश है। अभी परिजनों की ओर से मामले को लेकर तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed