फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute between two parties, report lodged against each other, three arrested

Sambhal News: दो पक्षों में विवाद, एक दूसरे खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, report lodged against each other, three arrested
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव सैंजना अहरान में शुक्रवार को रास्ते पर दीवार लगाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से अरविंद गिरी निवासी सैंजना अहरान ने गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही महेश गिरी, दिनेश गिरी, राहुल गिरी, संदीप गिरी पुराने रास्ते को लेकर रंजिशन मारपीट करने का आरोप लगाया है। चारों ने जान से मारने की नीयत से उसकी पत्नी पर लाठी, डंडे व फरसा से हमला कर दिया। पुलिस ने अरविंद गिरी की तहरीर के आधार पर महेश गिरी, दिनेश गिरी, राहुल गिरी, संदीप गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही दूसरे पक्ष के दिनेश गिरी ने गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया अरविंद गिरी, राजेश्वरी, विपिन, हिमांशु पर मारपीट करने ईंट, पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद गिरि, राजेश्वरी, विपिन, हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक पक्ष से आरोपी हिमांशु, अरविंद गिरी व दूसरे पक्ष से आरोपी दिनेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र अहमद नगर पस्तोरा गांव निवासी ऋषिपाल सिंह ने बेटी की शादी डेढ साल पहले क्षेत्र के घोंसली अनिरुद्ध निवासी आकाश कुमार के साथ की थी। दस अगस्त को प्रीति की मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को कादराबाद तिराहे से ननद आशा कुमारी तथा ससुर खड़क सिंह को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed