फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute between two employees of Palika Parishad, female employee accused of indecency

नगर पालिका पषिद के दो कर्मचारियों में विवाद, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two employees of Palika Parishad, female employee accused of indecency
संभल। नगर पालिका परिषद की महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कर्मचारियों में समझौते की बात चलने लगी और बाद में महिला कर्मचारी से अभद्रता करने वाले कर्मचारी ने माफी मांग ली।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका परिषद में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला कर्मचारी पर दूसरे साथी कर्मचारी ने तबादला कराने का आरोप लगाया और इसी बात पर कहासुनी होने लगी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसके साथ गाली गलौज की गई। महिला कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो ईओ व अन्य कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। कर्मचारियों में समझौते के प्रयास किए गए। महिला कर्मचारी से अभद्रता करने वाले कर्मचारी ने लिखित में माफी मांगी। इसके बाद दोनों कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया। कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। दोनों कर्मचारियों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed