{"_id":"6a49721a3f1c7c2be50ee9e2","slug":"dispute-between-station-superintendent-and-pointsman-over-duty-assignment-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130687-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ड्यूटी लगाने के विवाद में स्टेशन अधीक्षक व प्वाइंटमैन में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ड्यूटी लगाने के विवाद में स्टेशन अधीक्षक व प्वाइंटमैन में विवाद
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ड्यूटी को लेकर प्वाइंटमैन और स्टेशन अधीक्षक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। उधर, प्वाइंटमैन ने स्टेशन अधीक्षक पर अभद्र व्यवहार और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए जीआरपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद एटा के मैनपुरी निवासी अमित चंदौसी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटमैन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। इसी कारण शनिवार को वह अवकाश लेने के लिए स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि स्टेशन अधीक्षक ने छुट्टी देने से इन्कार करते हुए उन्हें ड्यूटी करने के लिए कहा। विरोध करने पर उन्होंने कार्यालय से धक्का देकर बाहर निकाल दिया और उनकी पत्नी के सामने अभद्र व्यवहार किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
शोर-शराबा सुनकर स्टेशन पर मौजूद अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। प्वाइंटमैन का आरोप है कि स्टेशन अधीक्षक ड्यूटी हटाने के नाम पर उससे रुपये की मांग कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने जीआरपी को तहरीर देकर स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने कर्मचारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि कर्मचारी से केवल ड्यूटी को लेकर बातचीत हुई थी। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी सूरज पाल गंगवार ने बताया कि प्वाइंटमैन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।