{"_id":"604d09468ebc3edbca371959","slug":"dispute-between-farmers-and-police-in-mandi-sambhal-news-mbd382832613","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को हिरासत में लेने पर बिफरे आढ़ती और किसान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को हिरासत में लेने पर बिफरे आढ़ती और किसान, हंगामा
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति परिसर में एक किसान को पुलिस कर्मियों द्वारा हिरासत में लेना भारी पड़ गया। आढ़ती व किसानों ने हंगामा कर दिया और मंडी की हड़ताल करने की घोषणा कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकपुट पर आ गई और हिरासत में लिए गए किसान को छोड़ दिया। दरअसल किसान को पुलिस कर्मियों ने उस समय हिरासत में लिया जब लैपर्ड सवार दो पुलिस कर्मी मंडी परिसर में सड़क पर सूख रही सरसों की फसल पर फिसल कर गिर गए थे।
नखासा थाना क्षेत्र के बादल गुंबद निवासी किसान मोहम्मद रईस शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली में सरसों लेकर बेचने के लिए मंडी समिति आए थे लेकिन सरसो गिली होने के कारण आढ़ती ने सूखाने के लिए कहा था। इसी क्रम में किसान मंडी समिति में सरसों की फसल सूखा रहे थे। इसी दौरान मंडी समिति चौकी के दो पुलिस कर्मी बाइक से गुजरे तो अचानक फिसलकर गिर गए। गुस्साए पुलिस कर्मियों ने किसान को पकड़ लिया और पुलिस चौकी ले गए। इसी जानकारी आढ़ती व किसानों को हुई तो हंगामा होने लगा।
आढ़तियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और मंडी समिति का गेट बंद कर दिया। आढ़ती अनवर कमाल ने बताया कि किसान उनके पास सरसों की फसल बेचने आया था लेकिन नमी थी तो सूूखाने के लिए कहा था। इस दौरान पुलिस कर्मी गिर गए तो वह किसान को पकड़कर ले गए। जबकि पुलिस कर्मियों को देखकर चलना चाहिए था। आढ़ती और किसानों के हंगामे की सूचना पर संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और हिरासत में लिए गए किसान को छोड़ दिया। जिसके बाद हालात सामान्य हुए।