{"_id":"61aa65bf296103053c67dc9f","slug":"disorders-found-in-toilets-of-petrol-pumps-instructions-given-to-improve-chandausi-news-mbd411471955","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों के शौचालय में मिलीं अव्यवस्थाएं, सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों के शौचालय में मिलीं अव्यवस्थाएं, सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन
चंदौसी। जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ क्षेत्र के छह पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान कई पेट्रोल पंप पर अव्यवस्थाएं मिलीं।
शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने टीम के साथ आईटीआई के पास स्थित बालाजी फीलिंग स्टेशन, पथरा मोड़ स्थित आजाद फीलिंग स्टेशन, गांव आटा स्थित झलक फीलिंग स्टेशन, बहजोई स्थित गायत्री फीलिंग स्टेशन, धनारी स्थित कृष्णा फीलिंग स्टेशन, भकरौली स्थित दुर्गा फीलिंग स्टेशन पर पहुंच छापा मारा। इस दौरान कृष्णा फीलिंग स्टेशन पर शौचालय में गंदगी मिली। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने शीघ्र ही अव्यवस्था सुधारने के निर्देश।
वहीं दुर्गा फीलिंग स्टेशन पर वाहनों में हवा भरने की मशीन खराब मिली तथा महिला व पुरुष शौचालय अलग-अलग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। शीघ्र व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर बिक्री अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर सजनलाल गुप्ता, वाट-माप इंस्पेक्टर विपिन कुमार आदि रहे।