फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Discussion was held on making the business conference a success

Sambhal News: व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Sat, 09 Mar 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion was held on making the business conference a success
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन जवाहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर किया। जिसमें शनिवार को होने वाले व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने बताया कि समारोह में 250 व्यापारियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिला शक्ति को भी व्यापार मंडल सम्मानित करेगा। वहीं संगठन के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि पूरे देश में व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाला एकमात्र संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल है। जो हर समय व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम में अनुज वाष्र्णेय उर्फ अन्नु, राजू चड्ढा, संजीव अग्रवाल, उमेश, सुशील अग्रवाल, सुभाष मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed