फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dirt found in ADO inspection, report sent to DPRO

एडीओ को निरीक्षण में मिली गंदगी, डीपीआरओ को भेजी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in ADO inspection, report sent to DPRO
पवांसा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को छछैरा गांव में निरीक्षण के दौरान गंदगी और सड़क पर जलभराव मिला। कई अन्य स्थानों पर गंदगी मिली। एडीओ पंचायत ने इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने ग्राम पंचायत छछैरा में निरीक्षण किया था। इस दौरान पंचायत घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि पंचायत घर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। पंचायत सहायक के द्वारा ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव के मुख्य मार्गों पर ही जलभराव, कीचड़ व गंदगी है। इतना ही नहीं सामुदायिक शौचालय पर भी एडीओ को गंदगी व शौचालय बंद मिला। एडीओ पंचायत ने बताया कि सफाई कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed