फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Digital evidence of Sambhal riots is being collected

Sambhal News: संभल बवाल के जुटाए जा रहे डिजिटल साक्ष्य

Tue, 17 Dec 2024 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Digital evidence of Sambhal riots is being collected
मुरादाबाद/संभल। संभल बवाल के आरोपियों को कोर्ट से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है। इसके लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गवाह व आरोपियों के बयानों की वीडियो रिकाॅर्डिंग की जा रही है। बवाल के वीडियो की फोरेसिंक जांच भी करवाई जा रही है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर की सुबह संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान पथराव और फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में एसडीएम, सीओ, एसएसपी के पीआरओ, दरोगा, थाना प्रभारी की ओर से सात केस दर्ज कराए गए थे। इनके अलावा चार मुकदमे मृतकों के परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। एक मुकदमा गोली लगने से घायल वसीम के चाचा नसीम ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराया था। इस मुकदमे को भी संभल कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी सभी केसों की जांच कर रही है। पुलिस कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख सके, इसके लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब तक संभल बवाल के जो भी वीडियो और ऑडियो सामने आए हैं, पुलिस ने उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इन वीडियो के अलावा भी पुलिस को जो भी वीडियो मिल रहे हैं, उन्हें भी केस में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने जुटाई हैं। अब तक जिन 41 आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनके भी वीडियो बयान दर्ज किए गए हैं। डीआईजी मुनिराज जी इन केसों की विवेचना पर नजर बनाए हैं और एसपी, एएसपी और एसआईटी से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगकर उसकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed