फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Digging all day long

Sambhal News: दिनभर चली खोदाई...और आकार लेने लगी बावड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Digging all day long
चंदौसी। मोहल्ला लक्ष्मण गंज में मिली बावड़ी का अस्तित्व में लाने के लिए दूसरे दिन रविवार को भी शाम छह बजे तक खोदाई कार्य किया गया। दो जेसीबी और मजदूरों को कार्य में लगाया लगाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे बावड़ी आकार लेने लगी। जिसमें चार गलियारेनुमा कमरे बताए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं पुलिस रस्सी बांध कर लोगों को बावड़ी के करीब आने से रोकती रही।
विज्ञापन

सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् द्वारा शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को एक प्रार्थनापत्र देकर मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 17 दिसंबर को मिले खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर के पास आबादी के बीच खाली प्लाट में सन् 1857 की बनी बावड़ी होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर तहसील और पालिका की टीम भेज कर शनिवार की शाम चार बजे दो जेसीबी से खोदाई शुरू की गई तो एक घंटे बाद ही दीवारें नजर आने पर बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा। हालांकि शनिवार को शाम छह बजे अंधेरा होने पर खोदाई रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे से फिर से खोदाई शुरू हुई। प्रशासन ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक बावड़ी की पहली मंजिल के चार कमरे दिखाई देने लगे। कमरों से जुड़ा लंबा गलियारा है, जिसे शुरू में सुरंग माना जा रहा था। इसके बाद शाम छह बजे तक बावड़ी के ऊपर की मिट्टी हटाने का काम किया गया। एसडीएम नीतू रानी ने बताया कि अभी चार कमरे दिखाई दिए हैं। सोमवार को खोदाई का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed