{"_id":"671187be3a7f9d5e760ac0a4","slug":"different-lines-for-village-and-agriculture-are-ready-in-kirari-area-supply-from-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-115550-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किरारी क्षेत्र में गांव और कृषि की अलग-अलग लाइन तैयार, आपूर्ति आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किरारी क्षेत्र में गांव और कृषि की अलग-अलग लाइन तैयार, आपूर्ति आज से
Fri, 18 Oct 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के बिजलीघर किरारी क्षेत्र में गांव और कृषि की लाइन अलग-अलग बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
एसडीओ देहात इरफान अली ने बताया कि ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और रोस्टर से किसान को फसलों की सिंचाई के लिए शेड्यूल के अनुसार बिना शटडाउन बिजली सप्लाई दी जाएगी। लाइन को अलग-अलग करने का कार्य पिछले छह महीने से चल रहा था, अब कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके लिए किसानों को बिजली सप्लाई में बड़ी राहत मिलेगी। नव निर्मित लाइन के विद्युत पोल से अपने पशु न बांधे और कोई भी व्यक्ति इसे बंद समझकर पोल पर न चढ़े। किसी भी तरह से तारों के साथ छेड़छाड़ न करें, क्योंकि आपूर्ति के चालू होने के बाद हादसे की अशंका रहेगी। संवाद