फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees were overwhelmed to see the staging of Shri Ram and Bharat Milap

श्रीराम व भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हो उठे श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed to see the staging of Shri Ram and Bharat Milap
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में घास मंडी में श्रीराम व भरत मिलाप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लोगों ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। 20 अक्तूबर को राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में रामबाग धाम के रंगमंच पर श्री रामलीला नाट्य परिषद के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। रावण दहन के बाद रामलीला का समापन कर दिया गया। रविवार को ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम व भरत का मिलाप का आयोजन किया गया। शाम को श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान रामबाग धाम से रथ पर सवार होकर घासमंडी स्थित मिश्री लाल सुखलाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां पहले से ही भरत व शत्रुघ्न अपने बड़े भाई श्रीराम का इंतजार कर रहे थे। श्रीराम का रथ पहुंचने पर जयकारें गूंजने लगे। इसके बाद श्रीराम व भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस अवसर पर अशोक फेंसी, सुबोध कुमार, पवन कुमार, डा. सौरभ वार्ष्णेय, सतीश चंद्र, अमित केएस वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र, रमेश चंद्र, रतन नंदन, विजय गोपाल, भूपेश कुमार, प्रदीप कुमार, साहू विजय कुमार आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed