फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees took a holy dip on Guru Purnima

Sambhal News: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip on Guru Purnima
बबराला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राजघाट के गंगातट पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना और अनुष्ठान कराकर अपने परिवार की सुरक्षा की प्रार्थना की। साथ ही, जरूरतमंदों व गरीबों में दान दक्षिणा दी। इस बीच हर-हर गंगे से घाट गूंज उठा। घाट पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित गोताखोर सुबह से शाम तक घाट पर मौजूद रहे। राजघाट के गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का बृहस्पतिवार भोर से ही पहुंचना शुरू हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई फिर मां गंगा की आराधना कर गुरु का ध्यान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर हवन पूजन कर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।
विज्ञापन

घाट पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ। घाट पर लगे मेले में पहुंचकर लोगों ने चाट पकौड़ी का स्वाद चखा। तो वहीं, बच्चे खिलौने खरीदकर प्रसन्न हो गए। सुबह से देर शाम तक गंगा स्नान का क्रम चलता रहा। इसके अलावा जुनावई के असदपुर, साधुमणि और सांकरा घाट पर भी श्रद्धालु की गंगा स्नान के खांसा भीड़ रही।
विज्ञापन

..............

ट्रेन में दिखी भीड़, यात्रियों में हुई धक्का मुक्की

बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। राजघाट के गंगा घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने ट्रेन, निजी वाहन, बस, रोडवेज व डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। सुबह अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन सवारियों से खचाखच भरी दिखाई दी। इसमें अधिकांश सवारियां राजघाट गंगा स्नान को जाने वाली थीं। वहीं बसों और डग्गामार वाहनों में भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed