फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees throng temples on Shivratri

संभल: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng temples on Shivratri
संभल। जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। सुरक्षा और व्यवस्था का अधिकारियों ने लगातार भ्रमण किया। शनिवार की सुबह से ही जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। कांवड़ियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। कहीं किसी तरह की समस्या का सामना कांवड़ियों को करना नहीं पड़ा। जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शिवालयों का भ्रमण किया। कांवड़ियों के साथ ही शिवालयों के जिम्मेदारों से जानकारी ली। पुलिस की मुस्तैदी चप्पे चप्पे पर नजर आई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाशि वरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है। जिलेभर के थाना प्रभारी अपने अपने इलाके में पूरी तरह मुस्तैद रहे और अतिरिक्त पुलिस बल भी शिवालयों पर तैनात किया गया। शाम को छह बजे के बाद वाहनों को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार से जिले में रूट डायवर्जन किया हुआ था। शनिवार की शाम छह बजे के बाद वाहनों को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। जब वाहन रवाना किए गए तो जिलेभर में बड़े वाहनों की कतारें मुख्य मार्गों पर नजर आईं। कई जगह जाम के हालात बने। देर रात तक इन वाहनों की भीड़ जिलेभर के मुख्य मार्गों पर दिखाई दी। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिन स्थानों पर बड़े वाहन खड़े किए गए थे। वहां से वाहनों को निकलवाया गया तो मुख्य मार्ग काफी व्यस्त हो गए थे। हालांकि देर रात तक जिलेभर के वाहनों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed