फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees take a dip of faith in Ganga on Sharad Purnima

Sambhal News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 29 Oct 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Ganga on Sharad Purnima
बबराला (संभल)। शरद पूर्णिमा पर बबराला गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने गंगा स्नान कर पितरों को तर्पण किया और सामर्थ के अनुसार दान दिया। भोर से दोपहर के बाद तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शनिवार को शरद पूर्णिमा पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालु भोर से ही जुटने शुरू हो गए। स्नान का दौर दोपहर के बाद चलता है। पंडितों से विधिवत पूजन कराया और दानपुण्य किया। गंगा पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा आरती करते हुए प्रसाद चढ़ाया। गंगा किनारे लगे मेले में दुकानदारों से खरीदारी की। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर अलर्ट रहा। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने गंगा घाट राजघाट पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर बबराला चौकी प्रभारी दीपक राठी, कांस्टेबल स्वयं प्रकाश, यतीश कुमार, समेत आदि सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed