{"_id":"61706738e88d1735ed3bef94","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-on-sharad-purnima-chandausi-news-mbd406855453","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/चंदौसी। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में राजघाट पर पहुंच गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। पूरे दिन गंगा घाट पर मेले जैसा माहौल बना रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट हो रहे भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राजघाट पहुंच गंगा में स्नान किया। सुबह छह से बजे से ही गंगा में स्नान करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। श्रद्धालु वाहनों पर सवार होकर गंगा घाट पर पहुंचे। शरद पूर्णिमा पर गंगा घाट पर पूरे दिन मेले जैसा माहौल नजर आया और यहां पर कई स्थानों पर भंडारे भी किए जा रहे है। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारों में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। सुबह दस बजे के बाद गंगा घाट पर भीड़ अधिक होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं वाहनों की संख्या अधिक होने पर बबराला के इंदिरा चौक पर कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गंगा घाट के आसपास पुलिस बल के साथ-साथ गोता खोर भी तैनात रहे। वहीं चंदौसी से भी शरद पूर्णिमा पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजघाट पर पहुंच गंगा में स्नान किया।