फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees shouted on Monday by doing Jalabhishek, long queues started in pagodas

Sambhal News: सोमवार को जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, शिवालयों में लगी लंबी कतारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees shouted on Monday by doing Jalabhishek, long queues started in pagodas
संभल। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। दुग्ध से भी शिवलिंग का अभिषेक किया गया। संभल के श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, सूरजकुंड, गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकाटेश्वर महादेव मंदिर, बहजोई के सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, चंदौसी नगर में सीता रोड स्थित मूछों वाले शिवमंदिर, मौलागढ़ स्थित शिवमंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर, बड़ा महादेव शिवमंदिर, आवास विकास शिवमंदिर, घटलेश्वर गेट स्थित शिव मंदिर, देहात क्षेत्र में बेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गांव छाबड़ा स्थित झारखंड शिवमंदिर, गांव आटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गुन्नौर के मोहल्ला तार स्थित पाताली शिव मंदिर, बाघऊ की मडैय्या में श्री खेरे वाले महादेव मंदिर, गांव गोठना स्थित पाताली शिव मंदिर, असमोली के शिव मंदिर हरथला, संतोषपुरी सन्यास आश्रम अट्टा अटौरा शिवमंदिर, शिव मंदिर घूंघावली में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही लग गई थीं। पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रही। बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की कतारों को काबू किया गया। इस दौरान बम बम बम भोले के जयकारे लगते रहे। मुख्य मार्गों पर भी कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed