फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees said - we have faith in Indian Army, we will do Amarnath Yatra without any fear

Sambhal News: श्रद्धालु बोले - भारतीय सेना पर भरोसा, बेखौफ करेंगे अमरनाथ यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees said - we have faith in Indian Army, we will do Amarnath Yatra without any fear
चंदौसी। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक का कोई असर अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ा है। बल्कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई से अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का जोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि हमें भारतीय सेना पर गर्व और पूरा भरोसा है। अपनी सेना की वजह से पूरे जोश के साथ अमरनाथ यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर भगवान शिव के भक्तों में काफी उत्साह का माहौल है और वे जोर-शोर के साथ तैयारियों में लगे हैं। जुलाई माह में चंदौसी शहर से सैकड़ों की संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाएंगे। उनका कहना है कि पहले भी कई बार आतंकी अमरनाथ यात्रा को रोकने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन हर बार भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भारतीय सेना के जवान उनकी हर संभव मदद करते हैं। उनके रहते हमें किसी प्रकार का डर नहीं है। हमें विश्वास है कि हमारी सेना आतंकियों का खात्मा कर के ही रहेगी और पूरी शांति व सुलभता के साथ इस बार भी अमरनाथ यात्रा होगी।
विज्ञापन

......................
वर्ष 2017 से लगातार अमरनाथ यात्रा कर रहा हूं। हमारी सेना आतंकियों के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देगी और उनकी बदौलत अमरनाथ यात्रा कभी बंद नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तुषार वार्ष्णेय, श्रद्धालु
...........
पहलगाम की घटना का असर अमरनाथ यात्रा पर नहीं पड़ेगा। हर बार की तरह इस बार भी हमारी सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार भी पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएंगे।
-मधुर वार्ष्णेय, श्रद्धालु
.............
पहली बार अमरनाथ यात्रा जा रहा हूं। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। उनकी बदौलत हमारी अमरनाथ यात्रा में कोई रुकावट नहीं आ सकती।
-अर्पित वार्ष्णेय, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed