फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees gathered in Radhakrishna and Shiva temple

Sambhal News: राधाकृष्ण और शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 19 Dec 2024 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Radhakrishna and Shiva temple
संभल। नगर में दशकों से बंद प्राचीन शिव मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। बुधवार को भी दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर 1978 के दंगे के बाद से बंद था। जबकि सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर 1992 के दंगे के बाद बंद हुआ था। अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर के कपाट खोले गए हैं। इन मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। बुधवार को दोनों मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

पूजा-पाठ के बाद दर्शन किए और प्रसाद का वितरण किया। खग्गू सराय शिवमंदिर पर सुबह-शाम में आरती की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। महिलाएं सुबह से शाम तक भजन कीर्तन कर रही हैं। खग्गू सराय में सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सात अतिरिक्त कैमरे बुधवार को लगाए गए, जिससे मंदिर की सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में भी मिला बंद कुआं
मंगलवार को सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर का ताला 32 वर्ष बाद खोला गया है। इस मंदिर पर भी ताला 1992 में दंगों के बाद लगा था। अब मंदिर का ताला खोलकर पूजा पाठ शुरू किया गया है। इसी मंदिर के परिसर में एक कुआं मिला है जो काफी गहरा है। इस कुएं को बंद कर दिया गया था। पालिका की ओर से इस कुएं को खोला गया है। आधे हिस्से पर अतिक्रमण है जिसको हटाया जाएगा। इस कुएं का स्लैब तोड़ने के बाद देखा गया तो काफी गहरा बना है। इसमें प्लास्टर भी है। गहराई 40 फीट होने का अनुमान है। हालांकि इसकी अभी गहराई को नापा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed