फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees gathered in Garuni Rath Yatra of Lord Shri Kalki

Sambhal News: भगवान श्री कल्कि की गारूणी रथयात्रा में उमड़े भक्त

Sat, 10 Aug 2024 06:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Garuni Rath Yatra of Lord Shri Kalki
संभल। नगर में श्री कल्कि जयंती पर श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) ने शुक्रवार को प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर से गारूणी रथयात्रा निकाली। भगवान श्री कल्कि का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद श्री कल्कि भगवान के महामंत्र की महापुकारजय कल्कि जय जगतपते, पद्मावती जय रमापते का जाप किया गया।
विज्ञापन

सुबह में सुंदरकांड और श्री कल्कि चालीसा का पाठ किया गया। इसमें भगवान श्री कल्कि के कलयुग में अति शीघ्र प्रकट होने का आह्वान किया गया। दिल्ली से आए भजन सम्राट पदमशरण गोयल ने प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शाम के समय श्री कल्कि की भव्य गारूणी रथयात्रा का पूजन श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के संरक्षक पंडित नरेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद ने किया। गारूणी रथ यात्रा श्री कल्कि विष्णु मंदिर से शुरू होकर डाकखाना रोड, टंडन चौराहा, सर्राफा बाजार मोहल्ला ठेर, छंगामल की कोठी, आर्य समाज रोड, एजेंटी चौराहा, बाल विद्या मंदिर, शंकर चौराहा व रहट वाले मंदिर से रामलीला मैदान कोट पूर्वी से होती हुई मंदिर में जाकर संपन्न हुई। रथयात्रा के अतिरिक्त दिव्यज्योत व आकर्षक झांकियां ने कार्यक्रम को भव्य और भक्तिमय बना दिया। भ्रमण के दौरान रथयात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों ने स्वागत किया। रथयात्रा के दौरान पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

इस दौरान श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश कपिल सिंघल, आचार्य पंडित शोभित शास्त्री, शशांक शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव ,आकाश चौहान, नमन अग्रवाल, उज्ज्वल सक्सेना, कृष्ण प्रसाद मिश्र, कुलदीप कुमार गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, रामू गुप्ता, अक्षय शर्मा , हिमांशु कश्यप, नमन भारद्वाज, संजय गुप्ता पोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed