{"_id":"6858540a6cac19b45d0d4b8c","slug":"devotees-danced-to-the-diamond-pearl-hymns-of-rams-name-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120972-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राम नाम के हीरे मोती भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राम नाम के हीरे मोती भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
चंदौसी। महामृत्युंजय मंदिर पर रविवार को स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें चौपाइयों व भजनों के माध्यम से बजरंगबली का आह्नान किया गया। पूरा मंदिर परिसर वीर हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।
रविवार को महामृत्युंजय मंदिर पर सुंदरकांड की शुरुआत विधिविधान से पूजा-अर्चना कर देवी देवताओं का आह्नान कर की गई। पाठ की शुरुआत में गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंगबली व श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सुंदरकांड की चौपाइयों का अर्थ सहित व्याख्यान किया गया। पाठ के बीच- बीच में भजनों का दौर शुरू हुआ।
भजनों की शृंखला में केजी शर्मा ने राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली- गली और अजय सक्सेना ने मेरा आपकी कृपा सब काम हो रहा है भजनों की प्रस्तुति दी।
पाठ के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जेएन मिश्रा, योगेंद्र कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, रमेश ग्रेवाल, ब्रजेश वाष्र्णेय, कल्पना वाष्र्णेय, सुरेश शर्मा, अशोक पाठक, पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।