फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devastated by Wife's Second Marriage, Young Man Ends His Life by Hanging Himself

Sambhal News: पत्नी की दूसरी शादी से टूट गया युवक, फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Devastated by Wife's Second Marriage, Young Man Ends His Life by Hanging Himself
चंदौसी। गुमथल रोड पर आनंद विहार कॉलोनी में पत्नी की दूसरी शादी से आहत युवक उपेंद्र शर्मा (35) ने रविवार रात किसी समय घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 25 मई को पत्नी ने गुरुग्राम में दूसरे युवक से शादी कर उसके फोटो वाट्सएप पर साझा किए थे, जिसके बाद से युवक परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गुमथल रोड की आनंद विहार कॉलोनी निवासी उपेंद्र शर्मा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे के लिंटर में लगे कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां ओमवती ने बताया कि उपेंद्र अपनी पत्नी ममता द्वारा दूसरी शादी कर लेने से परेशान था।
विज्ञापन

बताया कि 25 मई को ममता ने हरियाणा के गुरुग्राम निवासी एक युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद उसने अपने विवाह के फोटो उपेंद्र के वाट्सएप पर भेज दिए थे। इसके बाद से वह काफी तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात उपेंद्र भोजन करने के बाद दूसरे मकान पर सोने के लिए चला गया था। सोमवार सुबह जब उसकी मां उसे उठाने के लिए वहां पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने पोते प्रियांशु को पड़ोसी की छत के रास्ते अंदर भेजा। अंदर जाकर देखा तो उपेंद्र का शव कुंडे से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।

आसपास के लोगों ने बताया कि मार्च में तबीयत खराब होने के कारण उपेंद्र अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम से चंदौसी लौट आया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी दोबारा काम करने के लिए गुरुग्राम चली गई, जबकि उपेंद्र चंदौसी में ही एक प्लाईवुड की दुकान पर काम करने लगा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे बेटा प्रियांशु और बेटी तमन्ना को छोड़ गया है। कोतवाली के एसएसआई गिरीश गंगवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed