{"_id":"626ae2239e14b74708779a27","slug":"dev-statues-in-shiva-temple-of-rajghat-ganga-ghat-were-broken-chandausi-news-mbd4263073171","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट गंगा घाट के शिव मंदिर में देव प्रतिमाएं कीं खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट गंगा घाट के शिव मंदिर में देव प्रतिमाएं कीं खंडित
विज्ञापन
राजघाट गंगा घाट पर बुधवार रात शिव मंदिर में लगी चार देव प्रतिमाओं को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर गंगा घाट के महंत ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे गंगा घाट के महंत बाबा श्याम गिरि रोजाना की तरह देव प्रतिमाओं को स्नान कराने मंदिर पहुंचे। शिव मंदिर में पहुंचने पर स्थापित शिव परिवार की चार देव प्रतिमा खंडित थीं। तभी महंत ने मंदिर का निर्माण कराने वाले जोली कुमार को घटना की जानकारी दी। कुछ देर जोली कुमार अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी गुन्नौर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गुुन्नौर सीओ देवेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महंत से जानकारी की। जोली कुमार की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
वहीं देव प्रतिमाओं के खंडित होने की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और मां गंगा जन कल्याण समिति के सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया। सभी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।