फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deployment of forces following a dispute between two groups.

Sambhal News: दो पक्षों में विवाद के बाद की गई फोर्स की तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deployment of forces following a dispute between two groups.
संभल। सरायतरीन के बाजार में हुए दो पक्षों के विवाद के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को एहतियाती तौर पर पुलिस मौके पर तैनात रही। फड़ हटाने के मामले में दोनों पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप सिंह से मिले हैं। अपने-अपने दावे किए गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है। वहीं, दूसरी ओर सरायतरीन के बाजार में जहां फड़ लगाने का विवाद है, वहां कुछ दुकानें शुक्रवार को बंद नजर आईं।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप है कि उनके दरवाजे पर अवैध कब्जा कर फड़ लगवाए गए हैं। दूसरे पक्ष का दावा है कि उसकी जमीन पर फड़ लगाए जाते हैं। बृहस्पतिवार को फड़ तोड़ने पर रोष पनप गया था। तनाव बढ़ने पर सीओ तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंचे थे। इसी क्रम में अब वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सरायतरीन निवासी जितेंद्र कुमार ने घरों के सामने अवैध कब्जा कर फड़ लगाने की शिकायत की थी। नगर पालिका के जेई अमन वर्मा और संपत्ति लिपिक रमेश कुमार जांच करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिन लोगों के फड़ लगे थे उनको सोमवार को बुलाया गया है। बताया कि फड़ लगाने वाले लोगों में चरन सिंह, वाहिद, शकील और लोकेश हैं। इनके भी पक्ष को सुना जाएगा। सीओ का कहना है कि एहतियाती तौर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed