फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dentist posted at CHC for one and a half year, but no treatment equipment

सीएचसी पर डेढ़ साल से डेंटिस्ट की तैनात, पर नहीं है उपचार के उपकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dentist posted at CHC for one and a half year, but no treatment equipment
जुनावई सीएचसी में खराब पड़ी वर्किंग डेंटल चेयर। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
जुनावई/चंदौसी। पिछले डेढ साल से जुनावई सीएचसी पर दंत चिकित्सक तैनात है, पर उपचार के उपकरण नहीं है। वर्किंग डेंटल चेयर खराब पड़ी है। रोजाना दस से 15 दांत के मरीज आते हैं और चिकित्सक उन्हें परामर्श देकर वापस कर देते हैं। मरीजों को मुरादाबद, संभल या बदायूं जाना पड़ता है। नवंबर 2021 में दंत चिकित्सक की ओर से इस मामले में सीएमओ को पत्र लिखकर समाधान कराने की मांग की गई थी, पर कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

जुनावई सीएचसी पर दंत चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार की अक्तूबर 2020 में तैनाती हुई थी। जिले की बदायूं सीमा पर स्थित सीएचसी पर आसपास के भारी संख्या में मरीज आते हैं। रोजाना दस से 15 मरीज दांत की समस्या वाले भी आते हैं। पर दंत चिकित्सक होने के बाद भी इन मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। दांत रोगियों के उपचार के लिए वर्किंग डेंटल चेयर की आवश्यकता होती है। सीएचसी में पुरानी वर्किंग डेंटल चेयर रखी है, पर वह पूरी तरह से खराब है। दांत साफ करने, उखाड़ने सहित 70 से अधिक औजारों की जरूरत होती है। सीएचसी में वह भी नहीं है। दांत की समस्या लेकर आने वाले मरीजों का कोई उपचार नहीं हो रहा है। दंत चिकित्सक भी उन्हें परामर्श देकर वापस कर देते हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक के द्वारा मजबूरी में संभल ,मुरादाबाद एवं बदायूं अलीगढ़ सहित सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। जिससे मरीजों का उपचार भी नहीं हो पा रहा है और उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। एमओआईसी डॉ. विरास यादव ने बताया कि नवंबर 2021 में जिला स्तर पर विभाग को पत्र लिखकर डेंटल चेयर व अन्य उपकरण की व्यवस्था की मांग की गई थी। पर कोई भी औजार अभी तक सीएचसी पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

-------
मेरी तैनाती अक्तूबर 2020 में जुनावई सीएचसी पर की गई थी। परंतु दांत से संबंधित मरीजों का इलाज करने के लिए कोई भी औजार सीएचसी पर मौजूद नहीं है। 15 वर्ष पहले सीएचसी में भेजी गई कुर्सी खराब व टूटी हालत में पड़ी है। औजार न होने पर मजबूरी में परामर्श देकर मरीजों को वापस करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहित कुमार, दंत चिकित्सक जुनावई सीएचसी।
-------------
उपचार के लिए यह उपकरण होने आवश्यक है।
चिकित्सक ने बताया कि दंत के मरीजों का उपचार करने हेतु वर्किंग डेंटल चेयर, स्केलर सफाई मशीन, दांत निकालने के लगभग 70 औजार होना अनिवार्य है। पर सीएचसी में कोई भी औजार नहीं है।
-------
मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। चिकित्सक की तैनाती होने के बावजूद उपकरण न होना गलत है। मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी।
डॉ. पंकज विश्नोई, सीएमओ संभल।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed