फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue: Youth dies, three more patients found

डेंगू : युवक की मौत, तीन और मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Youth dies, three more patients found
संभल/चंदौसी। सिरसी में दूसरे दिन लगातार डेंगू से दूसरी मौत हुई है। इससे बुखार पीड़ित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, चंदौसी सीएचसी में जांच के दौरान तीन डेंगू पीड़ित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गुन्नौरी निवासी शुभम कुमार उर्फ चिंटू (27) पुत्र सुरेश कुमार की डेंगू से मौत हुई है। युवक के पिता ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा था। सिरसी के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। रास्ते में जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई थी। लगातार डेंगू से दो मौतें होने पर बुखार पीड़ित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई जा रही जांच के दौरान भी लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, लेकिन कोई बेहतर उपाए अब तक नहीं किया जा सका है जिससे डेंगू की रोकथाम की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि सिरसी में जहां डेंगू के मरीज मिले हैं वहां फॉगिंग कराई जाएगी और एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाएगा। जिससे मच्छरों का प्रकोप खत्म हो सके। इसके अलावा जांच शिविर लगाया जाएगा। बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को जिलेभर के नौ सीएचसी और जिला अस्पताल में 2095 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 90 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच कराई गई। जिसमें तीन मरीज डेंगू के मिले। यह तीनों मरीज चंदौसी सीएचसी में मिले हैं। इसके अलावा खांसी, एलर्जी व अन्य रोगों के मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जहां डेंगू मरीज मिले हैं वहां जांच कराई जाएगी। जिससे सही जानकारी सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed