फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue victim medical student died, dengue was confirmed two days ago

डेंगू पीड़ित मेडिकल छात्र ने तोड़ा दम, दो दिन पूर्व हुई थी डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue victim medical student died, dengue was confirmed two days ago
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भावनगर निवासी डेंगू से पीड़ित मेडिकल छात्र की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव भागनगर निवासी अहिवरन सिंह का 27 वर्षीय पुत्र संजय यादव पिछले दो वर्ष से अलीगढ़ के एक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। वह अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस भी करता था। परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व संजय को मामूली बुखार आया था। दो दिन पहले अलीगढ़ में ही जांच कराई, तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही प्लेटलेट्स गिरनी शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर संजय को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार को दोपहर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जवान पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed