{"_id":"614ccd138ebc3efd0f2cdcda","slug":"dengue-confirmed-in-female-constable-posted-in-agra-sambhal-news-mbd403726424","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही में हुई डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही में हुई डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गेलुआ गांव निवासी 22 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवती पुलिस विभाग में बतौर सिपाही के रूप में कार्यरत है। फिलहाल आगरा में तैनाती है। हालत ज्यादा बिगड़ी तो कई दिन पहले घर आ गईं थीं। जिला अस्पताल में गुरुवार को जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियातन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गुरुवार को जिला अस्पताल में 443 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें 129 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। सुबह से ही मरीजों की अस्पताल में भीड़ लग गई। कई बार मरीजों में धक्का मुक्की भी हुई। पर्ची बनवाने से लेकर दवाई लेने तक के लिए मरीज और तीमारदारों को मशक्कत करनी पड़ी।
ओपीडी देख रहे चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि एक मरीज में एंटीजन किट से डेंगू की पुष्टि हुई है। कई अन्य संदिग्ध बुखारी से पीड़ित मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई गई लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को बचाव के उपाए बताए गए हैं। सफाई व्यवस्था बनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।